मुंबई शहरराजनीतिव्यवसाय

मुंबई में भारत बंद के दौरान विपक्ष का जमकर हंगामा

संजय निरूपम को गिरफ्तार करती पुलिस
मुंबई  महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे में तेल कीमतों के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। जगह-जगह ट्रेनें रोकी जा रही हैं। दुकानें बंद की जा रही हैं। बसों में तोड़फोड़ और टायर पंक्चर किए जा रहे हैं। हालांकि, बाकी हिस्सों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के साथ बंद को एमएनएस भी समर्थन दे रही है।