चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट..

मुंबई , 2019 लोकसभा चुनाव के जरिए दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी है। इसी क्रम में पार्टी ने महाराष्ट्र में 40 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए सूबे में ये 40 स्टार प्रचारक चुनावी समर में उतरकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।