चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में होंगी शामिल..

मुंबई , (राजेश जायसवाल) : पिछले लोकसभा में उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के ऐतिहासिक विजय की चर्चा पूरे देश में हुई, क्योंकि उन्होंने अपने करीबी उम्मीदवार कांग्रेस के संजय निरूपम को चार लाख 46 हजार 582 मतों के अंतर से पराजित किया था, जबकि सन 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय निरूपम ने बीजेपी के दिग्गज राम नाईक को 4,779 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया था। उस समय राम नाईक के हारने का कारण राज ठाकरे की मनसे थी। मनसे के उम्मीदवार शिरीष पारकार को 1 लाख 47 हजार 502 वोट मिले थे। उस हार के बाद राम नाईक का चुनावी राजनीति का करियर समाप्त हो उत्तर प्रदेश के राजभवन में पहुंच गया।

बता दें कि मुंबई में कांग्रेस उत्तर मुंबई सीट को लेकर काफी असमंजस में थी। जिसे लेकर संजय निरुपम ने कांग्रेस विधायक असलम शेख, उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भूषण पाटिल के नेतृत्व में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को आज राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल करवाएंगे।
उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी के सामने मैदान में उतारे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से पहले भी फिल्म अभिनेता गोविंदा को लाकर बीजेपी के सांसद राम नाईक को हराया गया था। शायद उसी रणनीति के तहत कांग्रेस यह दांव खेलने जा रही है।