चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि BJP ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दिया

मुंबई , मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया। शिंदे का यह भी कहना है कि मेरी बेटी विधायक प्रणीति शिंदे को भी भाजपा में शामिल होने की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता है। हम कांग्रेस के प्रति समर्पित लोग है और अंतिम सांस तक पार्टी से जुड़े रहेंगे। शिंदे से जब पूछा गया कि भाजपा के किस नेता ने आपको ऑफर दिया था तो उन्होंने कहा कि मेरे ही कद के एक व्यक्ति ने पेशकश की थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंदे के बीच कई वर्षों से गहरे संबंध रहे हैं।