मुंबई शहरशहर और राज्य

लड़की से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गूगल की मदद से किया गिरफ्तार

मुंबई, मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक वकील को मुबंई पुलिस ने एक लड़की और उसकी 41 वर्षीय मां को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति ने पहले लड़की से फेसबुक पर दोस्ती की फिर परेशान करने लगा। लड़की की शिकायत पर पुलिस आरोपी की खोज में लगी था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही था। मुंबई पुलिस ने गूगल हेडक्वॉर्टर से संपर्क किया और उसकी मदद से दो महीने में आरोपी को पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक, इस व्यक्ति ने नवंबर 2018 में लड़की से दोस्ती की लेकिन बाद में उसे परेशान करने लगा। लड़की ने साकी नाका थाने में शिकायत तो पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। गूगल से इस मामले में मदद मांगी गई। गूगल ने दो महीने में इस व्यक्ति का फोन नंबर ढूंढ निकाला और पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी चैतन्य सोनी (25) ने इंस्टाग्राम पर फर्जा अकाउंट बनाकर 16 वर्षीय लड़की से दोस्ती की। पांच दिन के अंदर ही उसने लड़की का फोन हैक करके उससे काफी महत्वपूर्ण जानकारी और उसके न्यूड फोटोज हासिल कर लिए। इसके आधार पर उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने लड़की की मां का फोन नंबर निकाला और उनसे भी बदतमीजी की।

अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने फर्जी कॉलर आईडी दिखाने वाली टेक्नॉलजी का सहारा लिया। इसमें यूजर मनचाही लोकेशन से किसी को फोन या मेसेज कर सकता है। लड़की से बात करके उसने उसका भरोसा जीता और उसके न्यूड फोटो हासिल कर लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आखिरकार लड़की ने अपनी मां से सबकुछ बता दिया। लड़की की मां ने आरोपी को फोन किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
शिकायत और गूगल की रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी नवीनचंद्र रेड्डी की टीम ने आरोपी पर नजर रखी। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस उसके घर पहुंची और उसके भाई से फोन करवाकर उसे बुलाया और उसे कस्टडी में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया, आरोपी की जमानत के लिए जबलपुर में कम से 15 वकील इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि लड़की की गलती है कि उसने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। हालांकि, कोर्ट ने सभी तर्कों को खारिज करते हुए उसे रिमांड पर भेज दिया।