महाराष्ट्रमुंबई शहर

नवी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, दो व्यक्ति घायल

नवी मुंबई, वाशी के सेक्टर 8 में सागर विहार में बने स्काईवॉक के स्लैब का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सागर विहार में रात करीब आठ बजे एफओबी के ध्वस्त हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए। इनकी पहचान सर्वेश पाल (30) और जितेंद्र पाल (40) के तौर पर की गई है। खबर मिलते ही राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को नवी मुंबई मनपा अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत स्थिर है।