औरंगाबादमहाराष्ट्रशहर और राज्य

युवक दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, महिला ने खुद को HIVपॉजिटिव बताया तो छोड़ दिया..

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला ने अपनी सूझबूझ से खुद को दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति के चंगुल से बचने में कामयाब हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी से झूठ बोला कि वह एचआईवी पीड़ित है। यह सुनकर उसने अपना इरादा बदल दिया और वहां से चला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह अपनी सात साल की बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। पैसे कम होने की वजह से वह शेयरिंग टैक्सी की तलाश में थी, तभी वहां से गुजर रहे आरोपी किशोर विलास अवहद (22) ने उसे बाइक पर लिफ्ट दे दी। वह उसे घर छोड़ने की बजाय सुनसान जगह पर ले गया और चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने पिता की हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी को नहीं पहचानती थी। उसके बताए हुलिए के आधार पर आरोपी का स्केच बनाया गया। इससे उसे गिरफ्तार करने में मदद मिली।

प्रतिकात्मक चित्र