देश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा 129 पहुंचा

पहला धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ

श्रीलंका में रविवार सुबह चर्च और होटलों में हुए सीरियल धमाकों में 129 लोगों की मौत हो गई है और 280 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि ब्लास्ट की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।
खबर है कि पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 129 की मौत हुई है। इनमें 9 विदेशी शामिल हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 280 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
श्रीलंका में आत्मघाती हमले की चेतावनी वहां के पुलिस प्रमुख ने पहले ही दी थी। इस बात का खुलासा डॉक्युमेंट्स से हुआ है।

श्रीलंका में मौजूद हाई कमिश्नर ने ट्वीट किया कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। श्रीलंका में किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082 या +94772234176 पर कॉल कर सकते हैं।