ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 63 वर्षीय डॉक्टर गिरफ्तार

मुंबई, खार इलाके में पुलिस ने एक 63 वर्षीय डॉक्टर को नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना इसी हफ्ते की है। पीड़िता आरोपी डॉक्टर के पड़ोस में रहती है। बच्ची की शिकायत पर खार पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने डॉक्टर की पहचान के बारे में बताने से इनकार कर दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में 14 साल की पीड़िता ने बताया कि वह डॉक्टर के पड़ोस में ही रहती है। घटना के वक्त वह आरोपी के पास अपने घर की चाभी लेने के लिए गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने चाभियों का एक सेट डॉक्टर को सौंपा हुआ था। मां के कहने पर ही बच्ची आरोपी के पास वह चाभियां लेने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि जब पीड़िता डॉक्टर के घर गई तब उसने उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं।
आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज :
अधिकारी ने बताया कि मां के वापस लौटने के बाद बच्ची ने उसे सारी बातें बताईं। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर खार पुलिस थाने पहुंच गई और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।