चुनावी हलचलमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

MNS का साथ लेने वाली कांग्रेस-राकांपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा : आजमी

मुंबई, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मनसे का साथ लेने पर कांग्रेस-राकांपा को निश्चित ही उत्तर भारतीय मतदाता सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि मनसे का साथ लेने वाली कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए एक बार फिर आजमी ने दोहराया कि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा रोकने के लिए हम लोग कांग्रेस-राकांपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई। वे हमें वोट कटवा कह रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व केरल में कांग्रेस वोट कटवा बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-बसपा गठबंधन महाराष्ट्र में एक विकल्प बनना चाहता है, क्योंकि कांग्रेस हमेशा से मुस्लिमों की दुश्मन रही है। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तरभारतीयों की पिटाई करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अब कांग्रेस की दोस्त हो गई है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में राज ठाकरे को बढ़ावा दिया था।