चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

निरुपम व उर्मिला मातोंडकर के लिए आज शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे प्रचार

मुंबई , दमदार आवाज और खास अंदाज वाले बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा आज मुंबई में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। मालाड के कुरार गांव में आज शाम सिन्हा उत्तर पश्चिम से संजय निरुपम और उत्तर मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के लिए संयुक्त जनसभा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार की शाम 7 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों सीटों पर उत्तर भारतीय मतदाताओं की महत्वपूर्ण मौजूदगी है। भाजपा को अलविदा कहकर हाल ही में कांग्रेस में आए सिन्हा मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकार विरोधी रुख को लेकर खबरों में बने रहे।
BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा खुद पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं, जहां वोट डाले जा चुके हैं। सिन्हा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।