ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

गुस्से में आकर धारदार हथियार से किया पत्नी पर कई वार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक विवाद को लेकर ५२ वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छुरा घोपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बेटी पर भी हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटोरिक्शा चालक आरोपी मोहन गुरूनाथ महाजन पर गुरुवार रात में हुए अपराध का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, महाजन का परिवार कल्याण के ठनकर पाड़ा इलाके में रहता था। पिछले कुछ सालों से दंपत्ति के बीच कुछ मतभेद था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उनमें तकरार हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले आरोपी ने अपने परिवार को छोड़ दिया और अलग रहना शुरू कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात महाजन अपने परिवार से मिलने आया। इसके बाद, उसकी अपनी पत्नी मनीषा (४५) से तकरार हो गई। गुस्से में आकर उसने एक धारदार हथियार से पत्नी पर कई बार वार किया। उसने अपनी २४ वर्षीय बेटी पर भी हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि माँ और बेटी दोनों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां आरोपी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महाजन अभी भी फरार है। उसके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर…