देश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनलाइफ स्टाइल

प्रियंका और निक जोनस का किस विडियो हुआ वायरल

अमेरिका के प्रसिद्ध बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन 1 मई को हुआ, तो सोशल मीडिया पर बस इसी की चर्चा छाई रही। किसने कौन सा अवॉर्ड जीता जैसी चर्चाओं के बीच निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का एक विडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान जोनस ब्रदर्स ने भी अपने लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग्स पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वह ऑडियंस के बीच भी गए। विडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे परफॉर्मेंस के दौरान भी जब निक की नजर पत्नी प्रियंका पर पड़ी तो वह खुद को उन्हें किस करने से रोक नहीं पाए।
उनका यह स्वीट पीडीए मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। लोगों ने इस कपल के बीच की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि निक और प्रियंका का प्यार दूसरों के लिए ‘रिलेशनशिप गोल’ है।
परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका अपनी जेठानी डेनियल जोनस और होने वाली जेठानी सोफी टर्नर के साथ बैठी दिखीं। इस दौरान इनके बीच भी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। वैसे अवॉर्ड शो में प्रियंका काफी खूबसूरत भी लग रही थीं, उन्होंने इस इवेंट के लिए वाइट ऐंड सिल्वर कॉम्बिनेशन के हाई स्लिट गाउन को चुना था जो उन पर काफी फब रहा था।