उत्तर प्रदेशसामाजिक खबरें

लखनऊ की आयुषी सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं

लखनऊ, CBSE 12वीं में देश में तीसरा स्थान पाने वाली राजधानी की आयुषी उपाध्याय लॉ में ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईएस बनना चाहती हैं। देश की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। आयुषी ने सफलता के लिए माता-पिता और शिक्षकों को श्रेय दिया है। स्कूल में पहुंचीं आयुषी और उसके माता-पिता को शिक्षकों और दूसरे छात्रों ने सफलता पर बधाई दी।
99.4 प्रतिशत अंक पाने वाली आयुषी बताती हैं कि स्कूल के अलावा घर में 3 से 4 घंटे रोज पढ़ाई की। आयुषी का बच्चों के लिए संदेश है कि क्लास में जो भी पढ़ाया जाय उसे दोबारा पढ़ें। जिस भी सवाल में संदेह हो उसे तुरंत दूर करें। क्योंकि बाद में समय नहीं मिलता है।
रायबरेली रोड स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नतीजा जारी होने के बाद आयुषी के ऑल इंडिया तीसरा स्थान पाने की खुशी में जश्न मना। आशियाना के सेक्टर जे स्थित रेल नगर निवासी आयुषी के पिता सूर्य प्रकाश उपाध्याय हाईकोर्ट लखनऊ में वकील और मां इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। भाई आदित्य हृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक कर रहा है।

बैडमिंटन खेलना पसंद है
आयुषी बताती हैं कि पढ़ाई के साथ ही उसे बैडमिंटन का बहुत पसंद है। वह रोजाना पढ़ाई से वक्त मिलने पर बैडमिंटन जरूर खेलती हैु। इससे तनाव दूर होता। साथ ताजगी आ जाती है।

मतदान जरूर करें
आयुषी का कहना है कि लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिये। जाति-पति से हटकर मतदान करें। ऐसे प्रत्याशी को वोट दे जो देश का विकास करे। व्यक्तिगत फायदे से देश का विकास नहीं होगा। बहुमत की सरकार चुने। ताकि वह अच्छे निर्णय और फैसले ले सके।

देश की बड़ी जीत करार दिया
जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का सरगना और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर आयुषी कहती हैं कि भारत के आगे चीन को झुकना पड़ा। ये हमारे देश की लिए बड़ी जीत है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिनकी ठोस योजना के आगे चीन समेत तमाम देशों को झुकना पड़ा।