अहमदनगरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने युवक-युवती को जिंदा जलाया, युवती की मौत…!

अहमदनगर, अंतरजातीय शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने यहां एक युवती और उसके पति को जिंदा जला दिया। रविवार को पुणे के अस्पताल में युवती की मौत हो गई। जबकि उसका पति 40% तक झुलस गया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
सोमवार को अहमदनगर पुलिस ने बताया कि यह एक ऑनर किलिंग का मामला है। मामले की जांच करने वाले पारनेर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने बताया कि 23 वर्षीय मंगेश चंद्रकांत राणासिंह और उसकी पत्नी रुक्मणी भारतीय (23) ने करीब 6 महीने पहले अहमदनगर के निगहोज गांव में शादी की थी। दोनों अलग-अलग जाति के होने से परिजनों में नाराजगी थी। युवती रुक्मणी दो महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को वह परिवार से मिलने निगहोज गांव आई थी। एक मई को मंगेश उसे अपने गांव ले जाने के लिए आया। युवती के पिता राम भारतीय, चाचा सुरेंद्र कुमार और मामा घनश्याम रानेज ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दोनों को बचाया और पुलिस को सूचित किया। इस बीच सभी आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने घटना के आरोपी रुक्मणी के दो चाचा सुरेंद्र और घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका का पिता राम भारतीय फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

मंगेश और उसकी पत्नी रुक्मणी (फाइल फोटो)