ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में वाहन चोरों के हौसले बुलंद , नहीं हो पा रही वाहनों की पूरी बरामदगी

मुंबई, मुंबई में वाहन चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा वाहनों की बरामदगी न हो पाना बताया जा रहा है।

हाँ अगर आपके पास कोई गाड़ी है तो अपनी तरह, अपनी गाड़ी का भी ध्यान रखें। क्योंकि पिछले 6 सालों में , मुंबई में 227 करोड़ 78 लाख 24 हजार 859 रुपये की चोरी हुई है और पुलिस केवल 74 करोड़ 60 लाख और 9321 कीमत की गाड़ियां बरामद करने में कामयाब रही है।

आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख द्वारा सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई यह चौकाने वाली जानकारी सामने आई है।
बता दें कि मुंबई में कुल 70 लाख वाहन हैं, और इसी वजह से वाहन चोरों की भी चांदी कट रही है। क्योंकि पिछले 6 वर्षों में गाड़ियों की चोरी 227 करोड़ 78 लाख 24 हजार 859 रुपये हुई है, मुंबई पुलिस विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख को RTI के तहत यह जानकरी उपलब्ध करायी है। शकील शेख ने 2013 से 2018 तक मुंबई में कितने वाहनों की चोरी हुई थी और कितने वाहन मिले, इसकी जानकारी मांगी थी। जो इस प्रकार है –

किस साल हुई कितनी गाड़ियों की चोरी

  • 2013 में 3789 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 62,13,43,556 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 859 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 14,47,14,612 रुपये थी।
  • 2014 में 3474 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 52,26,07,084 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 906 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 14,44,98,452 रुपये थी।
सचिन पाटिल DCP मुंबई
  • 2015 में 3311 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 40,45,71,864 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 840 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 11,07,67,314 रुपये थी।
  • 2016 में 3118 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 38,40,75,485 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 861 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 11,91,23,316 रुपये थी।
  • 2017 में 3012 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 29,86,13,601 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 935 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 10,49,49,427 रुपये थी।
  • 2018 में 3203 वाहन चोरी की घटना सामने आई जिनकी कुल कीमत 31,53,65,569 रुपये थी। पुलिस ने सिर्फ 1331 मामलों में ही वाहन की बरामदगी कर पाई जिनकी कुल कीमत 13,09,56,200 रुपये थी।
शकील शेख ( आरटीआई कार्यकर्ता )