देश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरसामाजिक खबरें

70 किलो सोना और 350 किलो चांदी से सजे गणपति बप्पा

मुंबई , आज गुरुवार से गणेशोत्सव के पर्व की शुरुआत हो चुकी है , माटुंगा के किंग्ज सर्कल में जीएसबी सेवा मंडल ने बप्पा की सजावट में चार चांद नहीं बल्कि ७० किलो सोना व ३५० किलो चांदी से गणपति बप्पा को सुशोभित किया है !
बता दें कि इस मंडल की गणपति ५ दिनों तक विराजमान रहते हैं और इन्हें आधा खोपरा वाला गणपति भी कहा जाता है , चूँकि यहाँ भक्तों को आधा नारियल में प्रसाद दिया जाता है , हर साल इस पंडाल में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिलती है , वहीं इस पंडाल की सुरक्षा में ड्रोन भी लगाए गए हैं जो पंडाल के कोने-कोने पर नजर रख रहे हैं। यहाँ भक्तों की आस्था देखते ही बनती है। मुंबई में यह सबसे अमीर गणपति माने जाते हैं।
– नेटवर्क महानगर