ठाणेपालघरमहाराष्ट्रशहर और राज्य

पालघर में एक साथ टकराईं 3 गाड़ियां, 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मुंबई , शुक्रवार को पालघर के डहाणू में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। तीन वाहनों में दो कार और एक बाइक शामिल है। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हैं जिनका पालघर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
हादसे के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कारों और बाइक के बीच टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रतिबंध रहा है। फिलहाल लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।


दुर्घटना में मरने वालों के नाम

1) प्रतिभा परिमल शाह (70 वर्ष)

2) राकेश परिमल शाह (50 वर्ष)
3) आकाश चव्हाण (42 वर्ष)
4) नवनाथ रमाकांत नवल (25 वर्ष)
5) बी। डी। जाधव (57 वर्ष)
6) दिलीप चंदाने

घायलों के नाम

1) जिन शाह (24 वर्ष)
2) नारायण सुपे (45 वर्ष