ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

सायन अस्पताल में सुरक्षा राम भरोसे…!

अस्पताल की टैरेस पर HIV पीड़ित महिला की बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुबंई, (राजेश जायसवाल) : सायन स्थित सायन अस्पताल में एचआईवी पीड़ित एक महिला का इलाज चल रहा है, उसकी देखभाल करने वाली उसकी बहन से दीपक कुञ्चिकुर्वे नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त घटना बीते शुक्रवार की है। दरअसल पीड़ित महिला की बहन अस्पताल में भर्ती है जिसकी देखरेख के लिए वह अस्पताल में आई हुई थी। आरोपी ने महिला को अकेला देखकर मेडिकल बिल में रियायत दिलाने व अन्य मदद करने का प्रलोभन दिया और संबधित काउंटर दिखाने की बात कही। आरोपी महिला को गुमराह करके उसे अपने साथ अस्पताल की सुनसान पांचवी मंजिल पर ले गया जहां आरोपी ने मौका देखकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक अन्नप्पा कुञ्चिकुर्वे (31) धारावी का रहने वाला है और अस्पताल में उसका आना -जाना लगा रहता है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती अपनी बहन की देखभाल कर रही थी, आरोपी ने महिला को मेडिकल बिल में रियायत दिलाने का लालच दिया और गुमराह करके अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ले गया। जहां मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अस्पताल की डीन ने क्या कहा
अस्पताल की डीन Dr. Jayashree Mondkar ने कहा है कि पीड़ित महिला ने हमारे पास शिकायत नहीं की, हमें पुलिस से इस घटना के बारे में पता चला। हमने तुरंत पीड़िता को एडमिट कराया और उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मैंने सभी सुरक्षा गार्ड को अलर्ट किया है और टैरेस लॉक करा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पेसेंट या उनके रिलेटिव को अस्पताल के अंदर जहाँ कहीं भी कुछ गलत लगे तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित करें। हम तत्काल उचित कार्यवाई करेंगे।

Dr. Jayashree Mondkar ( Dean )