दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

डांस बार में बार गर्ल के साथ ठुमके लगा रहा था BMC अधिकारी, पुलिस ने मारा छापा और फिर…ठमक गया ठुमका

पुलिस ने डांस बार पर छापामारी में होटल मैनेजमेंट के 9 कर्मचारियों और 6 ग्राहकों को किया गिरफ्तार

मुंबई, पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा के ‘प्लेटिनम डांस बार’ में बुधवार की रात्रि १२:३० बजे छापा मारा जहां से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी, एक विधायक के सचिव, एक न्यायाधीश के पति और मुंबई महानगरपालिका के कई अधिकारी सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के कर्मचारियों के नौ सदस्यों और 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया, जिसमें डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक व्यापारी, एक सरकारी अधिकारी और कुछ हाई-प्रोफाइल व्यक्ति शामिल थे, उन्होंने कहा कि बार की महिला कर्मचारी को छोड़ दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र होटल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने जमानत पर उनको रिहा कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई साऊथ डिवीजन के एडिशनल सीपी निशीथ मिश्रा की स्पेशल टीम और एमआरए मार्ग के एपीआई सुभाष माने, पीएसआई भोसले ने ‘प्लेटिनम बार’ में डांस क्लिप के आधार पर छापा मारा।

बता दें कि इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में एक बार फिर से डांस बार खोलने की इजाजत दे दी, हालांकि इसके लिए कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मुंबई में रात 11:30 बजे तक डांस बार खुले रहेंगे और ग्राहकों को नोट उड़ाने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि डांसर्स को टिप देने पर कोई रोक नहीं होगी लेकिन नोट उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा।