ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

घाटकोपर में दिन दहाड़े चाकू घोंपकर व्यक्ति की हत्या…

मुंबई, घाटकोपर मेट्रो स्टेशन के पास बबलू दूबे उर्फ़ चोटी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना घाटकोपर में जागृति नगर मेट्रो रेल स्टेशन के नजदीक सोमवार अपराह्न 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। अधिकारी ने बताया कि बबलू दूबे उर्फ़ चोटी को तीन अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला और घटनास्थल से फरार हो गये। दूबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि दूबे पर तिलकनगर, घाटकोपर और पंतनगर पुलिस स्टेशनों में हत्या की कोशिश सहित कम से कम चार आपराधिक मामले दर्ज थे। घाटकोपर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि यह हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में आगे की तहकीकात कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बबलू ने कोर्ट में किसी पूर्व पार्षद के खिलाफ संपत्ति के मामले में पीआईएल दाखिल की थी। इस पूर्व पार्षद की पत्नी फिलहाल पार्षद हैं। बबलू के पिता ने पूर्व पार्षद के खिलाफ पुलिस से निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है।