उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

8 महीने की बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला की माैत, मासूम को खरोंच तक नहीं आई

सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर

मुंबई, जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपनी 8 महीने की बेटी के साथ लोकल ट्रेन के आगे कूद गई। इसमें महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी मासूम बच्ची सकुशल बच गई। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
महिला की पहचान गायत्री जायसवाल (24) के रूप में हुई है। वह जोगेश्वरी (पश्चिम) में पति सुशील और बेटी नियाती के साथ रहती थी। उक्त घटना रविवार 19 मई को जोगेश्वरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर घटित हुई, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।
इंस्पेक्टर संजय पाटिल ने बताया कि यह घटना रात 2 बजे के आसपास हुई है। बच्ची को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे सिर्फ हल्की-सी खरोंच आई है। वह बार-बार अपनी मां को ढूंढ रही है।

बेटी और पति सुशील के साथ गायत्री (File Photo)