ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

वडाला टी.टी. पुलिस ने सुलझायी हत्या की गुत्थी, आरोपी को २८ मई तक पुलिस हिरासत

मुंबई, वडाला टी.टी. पुलिस थाना अंतर्गत २१ मई को पुलिस को सूचना मिली कि सायन कोलीवाड़ा के प्रतीक्षा नगर शास्त्री नगर में रूम क्र.बी/१६२ में बहुत दुर्गन्ध आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक २० वर्षीय महिला मृतक अवस्था में पड़ी थी। सुमन के पास उसका पति भी जख्मी हालत में पड़ा था। उसने ब्लेड से अपने हाथों की नसों को काट लिया था। पुलिस ने धारा ३०२ , ४९८(अ), ३०९ के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति का झगड़ा हुआ था और उसने उसका खून कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपी पति भी सुसाइट करने वाला था परन्तु पुलिस ने उसे समय पर सायन अस्पताल पंहुचा दिया जिससे वह बच गया। ग्यारह महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजयकुमार भटेल पड़िहारी (२९) है। अदालत ने उसे २८ मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।