महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

तीन शातिर चैन स्नैचर समेत 15 अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने लगाया मकोका

मुंबई, मुंबई में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी अयूब चिकना, मोहम्मद अजीज और दलपति कन्नन सहित 15 अपराधियों पर पुलिस ने मकोका लगाया है।

कौन है ये तीन शातिर अपराधी?

अयूब चिकना: अयूब चिकना उर्फ अयूब अलीमुद्दीन शेख के खिलाफ भोईवाड़ा, कालाचौकी और सायन में तीन बड़ी लूट को अंजाम देने का मामला दर्ज है। हाल ही में इसने और इसकी गैंग ने मुंबई के चिंचपोकली ब्रिज पर अशोक साकरिया नामक ज्वेलर्स से 1.2 लाख गोल्ड की लूट की थी।

मोहम्मद अजीज: यह एक चैन स्नैचर है। इसके और इसकी गैंग के खिलाफ 25-30 मामले दर्ज हैं। इसे हाल ही में मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने चैन स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है।

दलपति कन्नन: इसकी गैंग के खिलाफ भी 30 से ज्यादा लूट के मामले दर्ज हैं। मुम्बई के अलग-अलग इलाकों में इस गैंग ने लूटपाट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है।

क्या है मकोका कानून?
महाराष्ट्र सरकार ने 1999 में मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) बनाया था। इसके तहत संगठित अपराध जैसे अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी, जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या या हत्या की कोशिश, धमकी, उगाही सहित ऐसा कोई भी गैरकानूनी काम जिससे बड़े पैमाने पर पैसे बनाए जाते हैं, मामले शामिल है। मकोका लगने के बाद आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है।