दिल्लीदेश दुनियामनोरंजनव्यवसायशहर और राज्य

2 दिन में भारत ने कमाए 73 करोड़, 2019 की कई फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन को छोड़ा पीछे

कटरीना और सलमान ‘भारत’ के एक सीन में…

मुंबई, सलमान खान स्टारर ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.30 करोड़ रुपए बटोरे तो वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन 31 करोड़ रुपए रहा। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, “भारत ने दूसरे दिन (ईद की छुट्टी के बाद कामकाजी दिन) बड़ी कमाई की। मल्टीप्लेक्सेस में मामूली सी गिरावट देखी गई। जबकि सिंगल स्क्रीन्स ने किले को संभाला। शाम और रात के शो में शानदार भीड़ देखी गई। कुल मिलाकर दूसरा दिन जबर्दस्त रहा। बुधवार 42.30 करोड़, गुरुवार 31 करोड़, टोटल 73.30 करोड़ रुपए। इंडिया में।भारत की कमाई की रफ्तार देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि फिल्म तीसरे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इसे 5 दिन का वीकेंड (बुधवार से रविवार) मिला है। लेकिन दो दिन में ही यह अक्षय कुमार की केसरी को छोड़ 2019 में रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन को पार कर गई है। केसरी ने पहले वीकेंड में 78.07 करोड़ रुपए कमाए थे।

पहले दिन फिल्म ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
* यह सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘प्रेम रतन धन पायो’ के पास था, जिसने पहले दिन 40.35 करोड़ रुपए कमाए थे।
* कलंक के पहले दिन के कलेक्शन (21.60 करोड़ रुपए) को काफी पीछे छोड़ते हुए यह 2019 की सबसे बड़ी ओपनर बनी।
* भारत ने बॉलीवुड की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तां 52.25 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर शाहरुख खान स्टारर हैप्पी न्यू ईयर है, जिसने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपए कमाए थे।

* ईद पर अब तक रिलीज हुई सलमान खान की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारत सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस लिस्ट में पहले सुल्तान 36.54 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ टॉप पर थी।
* फिल्म अली अब्बास जफर के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इससे पहले उनकी सुल्तान इस लिस्ट में (36.54 करोड़ के कलेक्शन के साथ) टॉप पर थी।