Uncategorisedमुंबई शहर

लालबाग राजा के दरबार में पुलिस और मंडल कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की , घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद..

मुंबई , लालबाग राजा के दरबार में दर्शन के दौरान मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। धक्कामुक्की की घटना कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।
दरअसल, लालबाग राजा के दरबार में भक्तों की बढ़ती भीड़ के कारण परिमंडल – ३ के पुलिस उपायुक्त अभिनाश कुमार लोगों को फटाफट दर्शन कर आगे जाने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान मंडल के कार्यकर्ता का पहचान वाला एक व्यक्ति उल्टी दिशा में आता हुआ नजर आया। उन्होंने उसे वहां से हटाना शुरू किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
उपायुक्त अभिनाश कुमार ने बताया की गणेश भक्तों की भीड़ को संभालने के दौरान कुछ लोग उल्टी दिशा में दर्शन के लिए जा रहे थे, उनको रोका गया तो मंडल कार्यकर्ता की पुलिस के साथ कहासुनी हुई, फ़िलहाल मामला अब पूरी तरह शांत है।