ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

पांच IAS अधिकारियों का तबादला

मुंबई, महाराष्ट्र विधानमंडल के मॉनसून सत्र से पहले फडणवीस सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शिवशाही पुनर्वसन परियोजना में डॉ. निधि पाण्डेय को मुंबई का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि वीएन कलाम को डिवेलपमेंट कमिश्नर (असंगठित श्रमिक क्षेत्र) नियुक्त किया गया है। आर.वी. निंबालकर को पुणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्त पद से हटाकर पुणे में ही स्लम रिहैबिलेशन डिवेलपमेंट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। सी.के. डांगे मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव और सुशील खोडवेकर को स्कूली शिक्षा, खेल विकास विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।