महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के विभिन्न स्थायी विकास परियोजनाओं को लेकर सांसद गोपाल शेट्टी ने की मनपा आयुक्त परदेशी के साथ बैठक

मुंबई के विभिन्न स्थायी विकास परियोजनाओं के बारे में सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में परदेशी ने ‘बोरिवली डेव्हलपर्स एसोशियन’ का पक्ष सुनकर संस्था की विभिन्न मांगों के महत्वपूर्ण मुद्दों को मंजूर किया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुंबई के स्थायी डेव्हलपमेंट प्रकल्प से जुड़े, आने वाले ४ दिनों में पॉलिसी/सर्क्युलर तय करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। आयुक्त ने कहा, इस विषय पर सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक विनोद घोसालकर, विधायिका मनिषा चौधरी ने समय-समय पर सूचना, मार्गदर्शन और पत्राचार नहीं किया होता तो यह बैठक शायद नहीं हो पाती। अर्बन डेव्हलपमेंट विभाग को भी इस विषय में सूचित किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों द्वारा जानकारी प्राप्त करने के पश्चात पॉलिसी बनाकर अंमल किया जाएगा ऐसा परदेशी ने कहा।
इस बैठक में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायिका मनिषा चौधरी, विधायक विनोद घोसालकर, मुंबई के विभिन्न वार्ड के नगरसेवक, मुख्य अभियंता (डीपी), अतिरिक्त आयुक्त (डीपी), सीएफओ, मनपा के विभिन्न विभागीय अधिकारीगण, ‘बोरिवली डेव्हलपर्स असो.,’एमसीएचआई’, ‘PEATA’, ‘NAREDCO’ के सदस्य भी मौजूद थे।