पुणेब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

नदी में कपड़ा धोने उतरे भाई-बहन की डूबने से हुई मौत, कई घंटे बाद बरामद हुआ शव

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया

पुणे, शनिवार सुबह घोड़ नदी में कपड़ा धो रहे भाई-बहन की पानी में डूबकर मौत हो गई। कई घंटे के प्रयास के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास पुणे के आंबेगांव तहसील के वड़गांव काशिंबेग गांव में हुई है।
ये दोनों परिवार के साथ वड़गांव काशिंबेग गांव में रहते थे। शनिवार की सुबह ये दोनों चाचा के साथ कपड़े धोने के लिए नदी पर गए हुए थे। काजल और प्रेम कपड़े धोने के लिए नदी में उतरे। इतने में काजल का पैर फिसला और वह नदी की गहराई में चली गई। उसे बचाने के लिए प्रेम भी आगे बढ़ा लेकिन नदी में बहाव तेज होने के कारण वह भी डूब गया। इसके बाद किसी तरह से स्थानीय लोगों की सहायत से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।