ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

फांसी लगाने से पहले महिला ने पति को बाथरूम में बंद किया, उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई, सोमवार को मुंबई पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया। 12 जून को महिला ने फांसी लगाने से पहले स्नान कर रहे पति को बाथरूम में बंद कर दिया। प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।
मामले की जांच कर रही दिंडोशी पुलिस के मुताबिक, 24 साल के आरोपी पति का नाम राज विश्वकर्मा है। वह अंधेरी स्थित एक डांस स्कूल में टीचर है। राज की शादी नेपाल की रहने वाली रूपा हीने (22) से हुई थी। रूपा की बहन की शिकायत पर राज के खिलाफ रूपा को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पति के चरित्र पर पत्नी को था संदेह
पुलिस जांच में पड़ोसियों ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। रूपा को राज के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि राज का उसके यहां डांस सीखने आने वाली किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।

मोबाइल में संदिग्ध चीज मिलने के बाद लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक, 12 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे राज नहाने के लिए बाथरूम गया हुआ था। उस दौरान रूपा ने राज के मोबाइल में कुछ संदिग्ध चीज देख ली। इसके बाद वह गुस्से में आकर उसने राज के बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नहाने के बाद जब राज ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह नहीं खुला। रूपा को आवाज दी, तो जवाब नहीं मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब रूपा ने दरवाजा नहीं खोला तो राज जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने घर के दरवाजे को खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले फांसी के फंदे पर झूल रही रूपा को शव नीचे उतारा और फिर बाथरूम का दरवाजा खोलकर राज को बाहर निकाला