दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष…राहुल गांधी बिना पद के करेंगे ये कार्य

राहुल गाँधी के साथ अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं पर अब विराम लग सकता है। खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को राहुल गांधी की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अशोक गहलोत के नाम पर सहमत हो गई है और अब केवल औपचारिक घोषणा करना बाकी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे या उन्हें कई कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जाएगा। कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत के नाम की चर्चा के बाद, अब यह स्पष्ट है कि नए कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस जल्द ही अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के नाम पर सहमत हो गए हैं। गहलोत ने बुधवार को राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनसे पार्टी के अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया, लेकिन राहुल गांधी अब पार्टी के किसी भी पद में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रियंका गांधी का नाम उनके स्थान पर नहीं माना जाएगा।