ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

नशे में धुत्त महिला ने की शताब्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर की पिटाई, हड़ताल पर गए डॉक्टर्स…!

मुंबई, बुधवार देर रात शहर के चर्चित शताब्दी हॉस्पिटल में नशे में धुत्त एक महिला ने एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। जिससे नाराज हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्स गुरुवार को हड़ताल पर चले गए हैं।
बुधवार देर रात मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन से शराब के नशे में धुत एक महिला को जांच के लिए शताब्दी अस्पताल लाया गया था। जहां उसने अस्पताल के एक डाक्टर के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की। यही नहीं बीच बचाव करने पहुंचे डॉक्टर्स पर भी उसने हमला किया। इस हमले में अस्पताल में तैनात गार्डस को भी गंभीर चोटें आईं हैं। जिनका शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हड़ताल के बाद हॉस्पिटल में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल होने के चलते यहां बड़ी तादाद में मरीज आते हैं। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शताब्दी अस्पताल में मारपीट की कई बार घटनाएं सामने आ चुकी है।