दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार बने विधानसभा में नेता विपक्ष

विजय वडेट्टीवार

मुंबई, कांग्रेस के वरिष्ठ विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष रूप में चुना गया है। इससे पहले इस पद पर राधाकृष्ण विखे पाटिल थे। लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। फिलहाल, राधाकृष्ण विखे पाटिल फडणवीस सरकार में मंत्री हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। विजय वडेट्टीवार आक्रामक स्वभाव के नेता माने जाते हैं।
कांग्रेस को विधानसभा में नेता विपक्ष के पद के लिए शिवसेना की एक शर्त माननी पड़ी। दरअसल, शिवसेना विधान परिषद में उपसभापति पद के लिए अपना उम्मीदवार चाहती है। उसने कांग्रेस के सामने शर्त रखी थी कि अगर वे उनके उम्मीदवार का विरोध नहीं करेंगे तो वे भी नेता विपक्ष के नाम का विरोध नहीं करेंगे, जिसे कांग्रेस ने मान लिया।

विधान परिषद की उप सभापति बनीं नीलम गोरहे..
इसके बाद शिवसेना की नीलम गोरहे का चयन विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए बिना विरोध के हो सका।