औरंगाबादब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

गरम सब्जी में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत

अचानक चक्कर आने से हुआ यह हादसा…

हर्षल (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गरम सब्जी में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के पुष्पक गार्डन इलाके में यह घटना सोमवार रात 9 बजे हुई है। इसमें हर्षल संतोष गाधू की मौत हुई है। हर्षल अपने घर में खेल रहा था। उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। रात को खाना बनाने के बाद सब्जी नीचे जमीन पर ही रखा हुआ था। उसी वक्त खेलते-खेलते हर्षल को चक्कर आया और बरतन में रखी गरम सब्जी में वह गिर गया। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह से जल गया था।
बच्चे को तत्काल औरंगाबाद के चिखलठाणा अस्पताल में दाखिल किया गया। वहां बच्चे का प्राथमिक इलाज किया गया और बेहतर इलाज के लिए उसे औरंगाबाद के घाटी अस्पताल में दाखिल किया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की दादी मीराबाई का कहना है कि बच्चा खेल रहा था और कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था।