ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12 साल की लड़की को 8वीं मंजिल से फेंका, हुआ गिरफ्तार…

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। उस पर 12 साल की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और उसे गोरेगांव स्थित इमारत की 8वीं मंजिल से धक्‍का देकर गिराने का आरोप है। लड़की गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार (29 जून) की है। पीड़‍िता की 8 साल की बहन इस मामले की चश्‍मदीद थी, इसलिए उसकी दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, लड़का पीड़‍िता के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था, विरोध करने पर उसने लड़की को धक्‍का दे दिया जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एक निजी अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है। चूंकि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं इसलिए दोनों के नाम और पहचान उजागर नहीं किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी लड़के के पैरंट्स को अपराध को छिपाने और सबूतों को नष्‍ट करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपने पैरंट्स को घटना के बारे में बताया तो उन्‍होंने उसे एक रिश्‍तेदार के यहां भेज दिया साथ ही लड़के के फोन से पीड़ि‍ता और उसके बीच हुई बातचीत के सारे मेसेज भी डिलीट कर दिए।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजयलक्ष्‍मी हीरेमठ ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पता चला है कि शनिवार शाम को जब लड़की कुछ खरीदने बाहर निकली तो आरोपी लड़का भी उसके पीछे जा रहा था।
हीरेमठ का कहना है कि लड़के ने स्‍वीकार किया है कि वह पीड़‍िता को सुनसान क्षेत्र में ले गया था, वहां दोनों के बीच झगड़ा हआ इसके बाद उसने लड़की को ऊपर से धक्‍का दे दिया। लड़की की मेडिकल जांच में उसके पेट पर निशान, उसकी दाहिनी भौं पर कट और चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर खरोंच के निशान मिले हैं। लड़के के ऊपर आईपीसी के तहत हत्‍या की कोशिश और यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज हुआ है साथ ही पॉक्‍सो ऐक्‍ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के चाचा ने शिकायत की थी कि आरोपी के माता-पिता उन्‍हें धमका रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ धमकी के आरोप भी जोड़े गए हैं।