ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री के पति सट्टेबाजी में गिरफ्तार, हुए रिहा…

पति हिमालय दसानी के साथ अभिनेत्री भाग्यश्री (फाइल फोटो)

मुंबई, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से शोहरत पाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के पति को उपनगरीय जोगेश्वरी में एक सट्टेबाजी गिरोह में कथित भूमिका के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता से फिल्म निर्माता बने हिमालय दसानी को मंगलवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दसानी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत भी मिल गई।
अधिकारी ने कहा कि अंबोली पुलिस ने हाल ही में सट्टेबाजी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें दसानी की भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दसानी का नाम उभरा था। दसानी ने 1992 में फिल्म ‘पायल’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अब वह निर्माता और कारोबारी हैं।

बता दें कि राजश्री प्रॉडक्शन की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के हिट होने के तुरंत बाद ही भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि हिमालय दासानी का कंस्ट्रक्शन का बिजनस है। भाग्यश्री और हिमालय दासानी के दो बच्चे हैं जिनका नाम अभिमन्यु और अवंतिका दासानी है।