ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

हजारे ने CBI की विशेष कोर्ट में दी गवाही, आरोपियों ने ली थी अन्ना की हत्या की सुपारी

अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

मुंबई, कांग्रेस नेता पवन राजे निंबालकर की हत्या मामले में गवाही देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इस हत्याकांड के आरोपी और उस्मानाबाद से एनसीपी के पूर्व सांसद पदम सिंह पाटिल भी अदालत में मौजूद थे।
पाटिल पर धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (हत्या के षडयंत्र) के तहत आरोप दर्ज किया गया था। 3 जुलाई 2006 को पवन राजे निबांलकर की कलमबोली में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पाटिल समेत 8 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की हत्या की भी सुपारी मिली थी। इसके बाद अन्ना को इस मामले में गवाही के लिए अदालत में बुलाया गया था।