पुणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

बांध टूटने के लिए केकड़ों को जिम्मेदार बताने वाले जल संसाधन मंत्री के घर फेंके केकड़े

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री सावंत के घर के बाहर फेंके सैंकड़ों केकड़े

पुणे, महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के खिलाफ एनसीपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। पुणे के भारती विद्यापीठ इलाके में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री सावंत के घर पर सैंकड़ों केकड़े फेंके। उन्होंने पहले मंत्री के घर में घुसने की कोशिश की, जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने केकड़ों से भरी टोकरियां वहीं फेंककर नारेबाजी की।
बता दें कि 3 जुलाई को महाराष्ट्र के रत्नागिरी नदी पर बना तिवरे बांध टूट गया था। इसमें 20 लोगों को मौत हुई जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। दरअसल मंत्री सावंत से जब एक प्रेसवार्ता में पूछा गया कि क्या खराब निर्माण के कारण तिवरे बांध टूटा? तो उन्होंने कहा था- 15 साल से बांध में पानी जमा हो रहा था। इसमें मौजूद केकड़ों के कारण बांध में लीकेज हुआ।
हालांकि मंत्री का यह बयान आने के बाद राज्यभर में उनकी आलोचना शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किए। कोल्हापुर और मुंबई में केकड़ों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस में लिखित शिकायत भी की।