महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

फेमिना मिस इंडिया सुमन राव के फिटनेस व फिगर का राज, हर कोई जानने को बेताब?

सुमन राव (फेमिना मिस इंडिया २०१९)

मुंबई, फेमिना मिस इंडिया २०१९ का ताज जितने वाली सुमन राव राजस्थान के राजसमंद की रहने वाली हैं। ‘नेटवर्क महानगर’ से हुई बातचीत में सुमन कहती हैं, बचपन में ही मैं पापा के साथ मुंबई आ गई और जीटीबी नगर के गुरुनानक स्कूल से सातवीं तक की पढाई की। सुमन वर्तमान में चार्डेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही हैं। सुमन का कहना है कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। सुमन जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित अपने माता-पिता से हैं। मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन कहती हैं कि ये उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। मिस इंडिया 2019 का टाइटल जीतने वाली राजस्थान की सुमन राव का नाम इन दिनों इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है। 20 साल की सुमन की उपलब्धि को देखने के बाद हर कोई जानने को बेताब है कि आखिरी वह कौन हैं और कैसे उन्होंने अपना परफेक्ट फिगर मेंटेन किया हुआ है।

कौन हैं सुमन राव? : सुमन राव भारत की 56वीं मिस इंडिया हैं। इससे पहले यह खिताब तमिलनाडु की अनुक्रिती दास ने जीता था। मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सुमन राव इस साल थाईलैंड में दिसंबर में होने वाले मिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन अपने खूबसूरत फिगर को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। आपको बता दें कि सुमन को रेगुलर जिम जाना पसंद नहीं है। हालांकि जब वह जिम जाती हैं तो क्रंचिस, पुशअप्स, स्क्वाट्स और पुलअप्स जरूर करती हैं। साथ ही वह रोजाना 45 मिनट योगा के लिए निकालती हैं। इसके बावजूद उन्होंने कमाल का फिगर मेंटेन किया हुआ है। वह खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन अपने डाइट चार्ट को भी गंभीरता से फॉलो करती हैं।

क्या है सुमन का डाइट प्लान? : सुमन राव रोज सुबह अपना ब्रेकफास्ट समय पर करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह कॉफी के साथ सैंडविच और मफिंस लेना कभी नहीं भूलती। लंच में वह वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों तरह चीजें खाती हैं। साथ ही उनकी डाइट में ढेर सारा सलाद भी रहता है। रात को वह केवियर, सलामी और पास्ते जैसा हल्का फुल्का कुछ खा लेती हैं। सुमन राव के दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी से होती है। इसके बाद वह गुनगुने पानी में शहद लेती हैं। उन्हें जापानी फूड भी काफी ज्यादा पसंद है। सुमन नियमति रूप से हरी सब्जियों और फलों का जूस भी पीती हैं। इसके अलावा वह हर दो घंटे में ड्राई फ्रूट्स खाती हैं।

जीटीबी नगर, गुरुनानक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ अपनी यादों
को ताजा करती हुईं सुमन राव (१२ जुलाई २०१९)