दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

नयी दिल्ली: झिलमिल इंडस्ट्रियल के रबर फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत…

इसी रबर फैक्ट्री में लगी है भीषण आग

नयी दिल्ली, शाहदरा के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों के मरने और कई के घायल होने की खबर है। पुलिस का कहना है कि चार मंजिला इमारत में लगी आग पर पिछले 4 घंटे से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 26 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। कई लोगों के अब भी मौके पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वाली दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि पुरुष फैक्ट्री सुपरवाइजर, मालिक का साला है। घायलों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में बम बनाने का काम होता था। पुलिस ने अभी तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम पांच लोग इसमें मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जब वे आग बुझाने आए थे तब 12 लोग फैक्ट्री में थे। पुलिस ने 9 लोगों को निकालने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि तीन लोग बाहर जाने के बजाय ऊपर की ओर चले गए और फंस गए।