महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मृतक के परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन डॉक्टरों पर किया हमला, केस दर्ज…

नायर अस्पताल के वार्ड नंबर 23 में मचा अफरा-तफरी

मुंबई, नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर रविवार को एक मरीज के परिजनों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया। उन्होंने बताया, जैसे ही चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित किया, तभी उनके 13 से 15 रिश्तेदारों ने वार्ड नंबर 23 में अफरा-तफरी मचा दी और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने कहा, उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया। उन लोगों ने अस्पताल की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।