उत्तर प्रदेशशहर और राज्यसामाजिक खबरें

जौनपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके बिहारी त्रिपाठी का निधन, जिले में शोक की लहर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके बिहारी त्रिपाठी का निधन 

जौनपुर, रविवार की रात 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके बिहारी त्रिपाठी का निधन मख्दूमशाह अढन मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार गोमती तट स्थित राम घाट पर सुबह किया गया। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में इनकी विशेष भूमिका थी, छात्र जीवन मे ही करंजाकला के दहीरपुर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ इन्होंने तिरंगा फहराकर अंग्रेजों को चुनौती दी। इसी दौरान उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। किशोरवय होने के कारण इन्हें कम समय में ही छोड़ दिया गया। इसके बाद अन्य क्रांतिकारियों के साथ टोली बनाकर आये दिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे।
उनके पार्थिव शरीर पर पुष्‍प अर्पित करने वालों का भी इस दौरान तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि आजादी के बाद से ही वह सामाजिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लेते थे। उनके निधन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इनके निधन के साथ ही अब जौनपुर जिले में जंग-ए-आजादी के महज दो ही सेनानी बचे हैं।