महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के डोंगरी इलाके में इमारत का आधा हिस्सा गिरा, चार की मौत, ८ जख्मी, राहत और बचावकार्य जारी…

मौके पर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे
चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका
राहत व बचाव कार्य जारी…

मुंबई, मंगलवार को मुंबई के डोंगरी इलाके में 4 मंजिला केसरभाई बिल्डिंग के ऊपर का आधा हिस्सा गिरा है, फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। संकरी गली होने से राहत कार्यों में परेशानी आ रही है। हादसे के बाद जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय इमारत का मालिक अब्दुल सत्तार कालू शेख, 60 वर्षीय साबिया नासिर शेख, सायरा रेहान शेख और 15 वर्षीय मुजामिल मंसूर सलमानी की मौत हो गई है। इमारत गिरने के बाद मलबे में से 2 छोटे बच्चों को सकुशल बचाया गया। 3 घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। 8 घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के मुताबिक, घनी आबादी वाली टंडेल मार्ग पर स्थित इमारत सुबह 11 बजकर करीब 40 मिनट पर ढह गई। इस इमारत को खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। मौके पर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीँ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि बिल्डिंग 100 साल पुरानी थी। पीड़ित परिवार वालों को नजदीक के इमामवाड़ा स्कूल में ठहराने की व्यवस्था की गयी है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर चालू है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कहा- महाराष्ट्र हाउसिंग ऐंड एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस तरह की बिल्डिंगों को रिपेयर करने की जिम्मेदारी म्हाडा की है।

सौ साल पुरानी थी बिल्डिंग (फाइल फोटो)
मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और ऐंबुलेंस पहुंची है। संकरी गली में बनी इस 4 मंजिला इमारत के नीचे दुकानें थीं, जबकि इसकी ऊपरी मंजिलों पर परिवार रह रहे थे।

बांद्रा के भरत नगर इलाके में सोमवार रात मकान की छत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 2 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भरत नगर इलाके में ट्रांजिट कैंप में हुए इस हादसे में एक 9 साल का लड़का और एक 21 साल की लड़की घायल हुई है। फिलहाल छत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

बांद्रा : मकान की छत का एक हिस्सा अचानक गिरा