उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

रायबरेली न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसा : 7 की मौत, 36 जख्मी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से से उतर गए। हादसे में अब तक 7 यात्रियों के मरने की खबर है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। हादसे का मुआयना करने के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष हरचंदपुर पहुंच रहे हैं।

सीएम योगी अादित्यनाथ ने तुरंत राहत पहुंचाने के अादेश दिये हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेल मंत्री पियुष गोयल ने मृतक अाश्रितों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक लाख मुआवजा जबकि मामूली घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी।रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह लगभग 6.11 बजे बजे डिरेल हो गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिले की सांसद व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है और जल्द ही दौरा करने की बात कही।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर नजर रखने के लिए ड्रोन व लांग रेंज कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी मुकम्मल राहत कार्य की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि 100 डायल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। तीन शव बोगी के नीचे दबे मिले हैं। बाकी बोगियों को काटने की तैयारी हो रही है।

हादसे में मृतकों का विवरण : 

1- अजय पुरी (45) पुत्र भुटकानंद पुरी, निवास- भाग कपलेटा, थाना टेहरागाच किशन गंज (बिहार)
2- दिनेश मांझी (4) पुत्र रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)

3- सौगंध (8) रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
4- सुनीता (45) पत्नी मोहन, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
5- रीता (4) पुत्री मोहन मांझी, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)
6- शम्भू (20 वर्ष) पुत्र मोहन मांझी, निवास- किशनपुर, थाना हवेली खड़कपुर, मुंगेर (बिहार)

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर: 

  • 05412-254145, 027-73677
  • 0612-2202290
  • 0612-2202291
  • 0612-2202292
  • 025-83288