महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष व कार्यध्यक्षों ने संभाला अपना पदभार

निवृत्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बालासाहेब थोरात को पदभार सौंपा

मुंबई, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोरात व नवनियुक्त कार्याध्यक्ष डॉ. नितीन राऊत, बसवराज पाटील, डॉ. विश्वजीत कदम, यशोमती ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में निवृत्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बालासाहेब थोरात को पदभार सौंपा। इससे पहले नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और कार्याध्यक्षों ने सिद्धिविनायक मंदिर, चैत्यभूमी और शिवाजी पार्क स्थिति छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दर्शन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे भी मौजूद थे। खड़गे ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने महाराष्ट्र गढ़ा है। गांव-गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। अगर सभी एकजुट होकर प्रयत्न करें तो राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार आएगी।
बता दें कि बालासाहब थोरात महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे। अब उनकी जगह के सी पदावी को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 में से सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बात की पूरी संभावना है कि इस बार भी दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव में एकसाथ उतरेंगी।