महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

…जब बुर्के में अस्पताल पहुंचीं नगरसेविका रुकसाना सिद्दीकी, नहीं मिली अंदर जाने की इजाजत

मुंबई, श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले के बाद शिवसेना ने मुंबई में बुर्के पर पाबंदी की मांग उठाई थी। अब इसका असर भी नजर आने लगा है। मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में बुर्का पहन कर आई महिला को हॉस्पिटल में नहीं घुसने दिया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस वीडियो को मरीज के एक रिश्तेदार ने मोबाइल फोन से तैयार किया। चेम्बूर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार मुख्तार शेख से मिलने अस्पताल गई थी। लेकिन, यहां गेट पर ही रोक लिया गया। जब वजह पूछी गई तो बताया गया कि बुर्का पहने किसी भी महिला को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं है।

हॉस्पिटल ने अपनी सफाई में ये कहा…
मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के लिए खुद स्थानीय नगरसेविका रुकसाना सिद्दीकी भी अस्पताल में बुर्के में पहुंचीं थीं। उनके साथ भी वहां तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। जब उन्होंने अपनी पहचान बताई तो अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने सफाई में कहा कि बुर्का पहनने वाली महिलाएं बच्चा चुराती हैं। इसलिए इस पर पाबंदी लगाई गई है।