ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

दुबई के होटल मालिक की ठाणे में हत्या, हत्यारे खिड़की काटकर घर में घुसे

सांकेतिक तस्वीर

ठाणे, दुबई में होटल चलाने वाले 48 साल के कारोबारी की ठाणे में हत्या कर दी गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई निवासी सुरेश मुनाजे का ठाणे की सहापुर ताल्लुका में एक बंगला है जहां वह पिछले कुछ दिनों से वे ठहरे हुए थे। वह दुबई में होटल का कारोबार करते हैं।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को मुनाजे बंगले पर अकेले थे तब खिड़की को काटकर कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने कपड़े से पीड़ित के हाथ और पैर बांध दिए और उनकी इतनी पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।
अधिकारी के अनुसार, घर के काम करने वाले कर्मचारी ने शनिवार को बंगले में उनका शव देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि शव पर चोटों के कई निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।