चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई कांग्रेस का नया दांव, मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा स्वीकार नहीं…बने रहेंगे अध्यक्ष

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा , कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

मुंबई, लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। इस्तीफा देने के बाद मिलिंद ने कहा था कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि हमने मुंबई के लिए कार्यकारी अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड को नियुक्त किया है, मिलिंद देवड़ा और वह साथ में काम करेंगे। कुछ भ्रम था कि मिलिंद देवड़ाजी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और वह काम नहीं कर रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
बता दें कि मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की खबर के बाद बीजेपी ने तंज कसा था। पार्टी नेता शायना एनसी ने कहा था, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस में बड़े नेता अपने पद छोड़ रहे हैं। अशोक चव्हाण पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं और अब मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया। आखिर वह जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं।