अमरावतीचुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

जब महाराष्ट्र मज़बूत होगा तो राष्ट्र भी मज़बूत होगा: रक्षा मंत्री

‘महा-जनादेश यात्रा’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की अगुवाई में प्रारम्भ हुई। यह यात्रा महाराष्ट्र में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने की दिशा में एक महा-अभियान के रूप में निकल कर सामने आएगी। पाँच वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया है। जब महाराष्ट्र मज़बूत होगा तो राष्ट्र भी मज़बूत होगा। मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडनवीस जी ने अद्भुत काम किया है। पाँच वर्षों तक शासन चलाने के बावजूद उनके दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग़ नहीं लगा है : राजनाथ सिंह

मुंबई, महाराष्ट्र में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा ने अमरावती से महाजनादेश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई कह रहा था कि हमें इस बार 200 से अधिक सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा, अगर भाजपा-शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो हमें 250 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। और 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जिनमें 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है।

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह