महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

कांग्रेसी नेताओं ने तिलक की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को किया याद…

मुंबई, भारतीय स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने गिरगांव चौपाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियों को याद किया।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और महाराष्ट्र प्रदेशाध्य्क्ष बालासाहेब थोरात समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता ‘तिलक’ को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कहा कि आज महाराष्ट्र और पूरे राष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की जो तानाशाही चल रही है, उसके खिलाफ लड़ने के लिए हमें लोकमान्य तिलक से प्रेरणा लेने की जरूरत है।